फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी के मेला ग्राउंड पार्क का नवीनीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी (शिमला)। जिले के सुन्नी क्षेत्र में स्थित मेला ग्राउंड पार्क के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। पार्क को आकर्षक और बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यहां पर नए झूले और स्लाइडर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से पार्क की स्थिति ठीक नहीं थी जिसके चलते बच्चों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब नवीनीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पार्क में नए उपकरणों के साथ साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यह स्थान लोगों के लिए एक बेहतर घूमने-फिरने का केंद्र बन सके। लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द पूरा होगा और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें