शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने अपने कर्मचारियों के लिए समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना को फिर एक वर्ष के लिए लागू कर दिया है। यह योजना 18 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें नियमित, एडहॉक, पार्ट-टाइम, अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी सहित सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिलेगा। यह योजना एचपीयू के लगभग 1500 कर्मचारियों के लिए बड़े राहत कवच की तरह है। मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिवार को पांच लाख रुपये बीमा राशि मिलेगी। एक आंख या एक अंग के नुकसान पर दो लाख रुपये तक मदद मिलेगी। योजना के लिए प्रति कर्मचारी 200 रुपये प्रीमियम रखा है। संवाद