फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धनैश्वरी माता एवं रखाऊ नाग मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान 12 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के धनाह स्थित धनैश्वरी माता एवं रखाऊ नाग मंदिर में 12 से 18 नवंबर तक सात दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धनैश्वरी माता मंदिर समिति, धनाह के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में माता धनैश्वरी और नाग रखाऊ की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होगा। धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम का शुभारंभ 12 नवंबर को आचार्य स्वागत, मंडप स्थापना और प्रारंभिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। 13 नवंबर को सुबह आठ बजे जलयात्रा, मंडप पूजन और देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भंडारा सायंकालीन आरती और भजन-कीर्तन भी होंगे। 14 से 16 नवंबर तक वैदिक विधि-विधान के साथ नियमित पूजन-अर्चना और देवी भागवत कथा का आयोजन जारी रहेगा। वहीं, 17 नवंबर को जारजी और क्षेत्र के देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। 18 नवंबर को शिखा पूजन, कलश स्थापना और पूर्णाहुति के बाद देवी-देवताओं एवं जारजी की विदाई के साथ सात दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। इससे पहले मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन वर्ष 2016 में किया गया था। इस बार धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें नित्थर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मंदिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा माता धनैश्वरी एवं नाग रखाऊ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें