फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राहत, 20 से 40 रुपये तक घटे सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में बढ़ते सब्जियों के दामों में 20 से 40 रुपये की गिरावट आई है। इससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। लोअर बाजार सब्जी मंडी में एक हफ्ता पहले 100 रुपये प्रतिकिलो में बिकने वाली शिमला मिर्च सोमवार को 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिकी। इसके अलावा टमाटर, मटर और गोभी के दामों में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट आई है। इस दौरान टमाटर 25 से 30, गाजर और मटर 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो, फूलगोभी 25 से 30 और बंदगोभी 20 से 25, कटहल 80, आलू 15 और प्याज 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि बाहरी राज्यों से सब्जियों की खेप बढ़ना शुरू हो गई है जिससे दामों में गिरावट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें