शिमला। संजौली क्षेत्र के इंजन घर वार्ड के लोगों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में केबल डक्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस महत्वपूर्ण कार्य से इंजन घर वार्ड के पांच ट्रांसफॉर्मर क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। नगर निगम शिमला के वार्ड नंबर 18 (इंजन घर-संजौली) के पार्षद अंकुश वर्मा ने बताया कि इस कार्य को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। संवाद