शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विवि के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित परिसंवाद में पेश किए शोध पत्रों पर आधारित कार्यवाही की पुस्तक का विमोचन किया। रि विजिटिंग द एनवॉयरमेंटल हिस्ट्री ऑफ इंडिया : मेन इशू एंड चैलेंजिज शीर्षक की इस पुस्तक 39 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, अधिष्ठाता योजना एवं प्राध्यापक मामले आचार्य जोगिंद्र धीमान, कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अंकुश भारद्वाज, डाॅ. विनय कुमार, डाॅ. अंजलि वर्मा, सहायक आचार्य रोशनी देवी और सुन्नी कुमार भी मौजूद रहे। पुस्तक का संपादन डॉ. राज कुमार ने किया है। कुलपति ने पुस्तक विमोचन के मौके पर संपादक डॉ. राज कुमार और राजेंद्र वर्मा को शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो