फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोस्टल यूनियन की स्थापना पर रिले दौड़ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र लेखन स्पर्धा में गोरिका रही प्रथम
विज्ञापन

निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह ने नवाजे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) शिमला में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोस्टथॉन रिले दौड़ रही।

यह विधानसभा गेट से सीटीओ चौक शिमला तक करवाई गई। इसके बाद पोस्टल कॉलोनी में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। डाक परिमंडल कार्यालय शिमला में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन स्पर्धा का आयोजन भी करवाया था। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल (सोलन) की छात्रा गोरिका सुल्तानपुरी ने प्रथम, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पालमपुर) की छात्रा आकृति ने द्वितीय और सन शाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल (रामपुर बुशहर) की छात्रा वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन्हें 25000, 10000 और 5000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों और लोगों को डाक सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा, हिंदी पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें