शिमला। डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला में शुक्रवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान रेहान चौहान को हेड बॉय और सुनिधि शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के कप्तान और उप कप्तान का चयन भी किया गया। प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने सभी चयनित सदस्यों को बैच पहनाकर सम्मानित किया। इन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को अपना उत्तरदायित्व निभाने और सभी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कहा। संवाद