कराटे और बॉक्सिंग के अभ्यास सत्र होंगे शुरू
छुट्टियों के कारण कुछ दिनों से प्रभावित थीं गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिवाली और भाई दूज की छुट्टियों के बाद इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार से विभिन्न खेलों के नियमित अभ्यास सत्र फिर शुरू होंगे।
छुट्टियों के कारण कुछ दिनों से खेल गतिविधियां प्रभावित थीं। अब खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। परिसर में कराटे, बॉक्सिंग समेत विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण सत्र निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। खेल परिसर में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को अब दोबारा अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार प्रशिक्षण लेना होगा। प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सत्र महत्वपूर्ण साबित होंगे। नियमित प्रशिक्षण से खिलाड़ियों को अपनी तकनीक में सुधार करने और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न खेलों के अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। छुट्टियों के बाद खेल परिसर में खिलाड़ियों की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। विशेष रूप से कराटे और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास से आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी।