शिमला। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंस्पायर-मानक योजना के तहत ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की है। यह नामांकन इंस्पायर-मानक वेब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकता है। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान संकाय से अधिकतम दो विद्यार्थियों के विचार शामिल किए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। ब्यूरो