शिमला। इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी है। अब तक शिमला जिले के 30 विद्यालयों से 127 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं जिनमें ठियोग और दत्तनगर के छात्र भी शामिल हैं। शिमला चेस क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने बताया कि विद्यार्थियों के अनुरोध और देर से जानकारी मिलने के कारण यह निर्णय लिया है। यह चैंपियनशिप अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियों के लिए होगी। सीमित सीटों के कारण इसे पंजीकरण का अंतिम अवसर माना जाए। संवाद