फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा में मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू होंगे। इसके अलावा जूट उत्पाद निर्माण के लिए आवेदन वीरवार से स्वीकार किए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। यह दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम यूको आरसेटी की ओर से निशुल्क आयोजित किए जा रहे हैं, इनमें 80 के करीब महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के कौशल प्रदान करेगा। मधुमक्खी पालन से शहद और मोम जैसे उत्पादों का उत्पादन संभव होगा। जूट उत्पाद निर्माण से महिलाएं बैग, चटाई और सजावटी सामान बनाना सीखेंगी। संस्था की निदेशक शबनम कोमल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें