फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होगा पंजीकरण, चार जिलों के युवा ले सकेंगे भाग

Mon, 12 Feb 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन-रिकांगपिओ

सार

अग्निवीर के वर्ष 2024-25 के लिए सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर के वर्ष 2024-25 के लिए सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण 13 फरवरी से 22 मार्च तक किया जा सकेगा। भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उम्मीदवार की भर्ती संबंधी पात्रता और शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से विभिन्न केंद्रों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें