फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अग्निवीर भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 24 Feb 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा 22 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने एआरओ जतोग में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कर्नल पुष्विंदर कौर, सेना भर्ती निदेशक शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा 22 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने एआरओ जतोग में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की पात्रता और शर्तें www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कर्नल कौर ने बताया कि अग्निवीर भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ऑफिस असिस्टेंट, स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, टेक्निकल ट्रेड्स आदि पदों के लिए पंजीकरण होगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें