शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थित यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में टीचर्स एजूकेटर एंड इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट पर दो पुनश्चर्या कार्यक्रम शुरू हुआ। ऑफलाइन मोड से शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने किया। कार्यक्रम में ग्यारह राज्यों के 43 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। केंद्र के इस 352वें पुनश्चर्या कार्यक्रम के शुरू होने पर केंद्र के निदेशक प्रो. देशराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम का स्वागत किया। निदेशक प्रो. ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे। ब्यूरो