फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : हिमाचल के राशन डिपुओं में रिफाइंड तेल सात रुपये हुआ सस्ता

Thu, 06 Jun 2024 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब डिपो में रिफाइंड तेल सात रुपये सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन
रिफाइंड तेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब डिपो में रिफाइंड तेल सात रुपये सस्ता मिलेगा। पहले उपभोक्ताओं को तेल 104 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। अब 97 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बाजार में दामों में गिरावट आने के कारण तेल सस्ता हुआ है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को इस माह यानी जून में रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं सरसों के तेल के दामों में गिरावट नहीं आई है। सरसों का तेल पहले की तरह 110 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से ही मिलेगा। हिमाचल में 19.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवार हैं, जिन्हें सरकार की ओर से डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें