शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के रोट्रैक्ट क्लब ने दिवाली पर एक अनूठा ऑनलाइन अभियान रील-ओ-वाली दिवाली का सफल आयोजन किया। इस विशेष डिजिटल पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान छात्रों को रचनात्मक माध्यम से सकारात्मकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था। अभियान के तहत 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और सोशल मीडिया पर लघु वीडियो रील्स के माध्यम से दिवाली के वास्तविक अर्थ आंतरिक शांति, सद्भाव और कृतज्ञता को साझा किया। क्लब की संयोजक प्रो. रीता चंदेल ने कहा कि इस गतिविधि ने छात्रों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ त्योहार के गहरे आध्यात्मिक अर्थ को समझने का अवसर दिया। इस मौके पर रोट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष रोट्रैक्टर विनीत रोंटा, क्षितिज कड्डा, दीपांशी जस्टा, अंजलि शर्मा, लवनीश और उमेश मौजूद रहे। संवाद