फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachali Fruit Wine: एचपीएमसी के खजाने को भर रही फलों से बनी रेड वाइन, 1 साल में डेढ़ करोड़ रुपये की ब्रिक्री

Sat, 24 Aug 2024 11:51 AM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में फ्रूट वाइन की ब्रिक्री अच्छी खासी हो रही है। एक साल में करीब डेढ़ करोड़ की वाइन बिक गई। इससे एचपीएमसी की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में एक बेहतर रेड वाइन (750 एमएल) की बोतल...
विज्ञापन
सैंज पराला में बना एचपीएमसी का वाइन प्लांट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेड वाइन एचपीएमसी (हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम) की आमदनी बढ़ा रही है। एक साल में करीब डेढ़ करोड़ की वाइन बिक गई। बाजार में अपनी धमक जमाने और प्रदेश में वाइन की बढ़ती मांग के चलते एचपीएमसी ने पराला में एक नया प्लांट लगाया है। इसकी क्षमता एक लाख लीटर हर साल उत्पादन की है। अभी तक एचपीएमसी के पास केवल सुंदरनगर के जड़ोल में पचास हजार लीटर क्षमता का प्लांट है, लेकिन अब जड़ोल में भी पचास हजार लीटर क्षमता का एक नया प्लांट लगा दिया है।

विज्ञापन


इससे अब एचपीएमसी पहले की तुलना में वाइन का चार गुना उत्पादन कर पाएगा। पचास की जगह अब दो लाख लीटर वाइन का उत्पादन होगा। खुले बाजार में एक बेहतर रेड वाइन (750 एमएल) की बोतल ग्यारह से बारह सौ रुपये में मिलती है, जबकि एचएमसी की रेड वाइन की कीमत 600 सौ रुपये है। इस वजह से एचपीएमसी की रेड वाइन की डिमांड अधिक है। इसी को देखते हुए नए प्लांट लगाए गए हैं। 

अंगूर, सेब, आम, कीवी, स्ट्रॉबेरी, बुरांस और संतरे से तैयार की जाती है 8 तरह की वाइन
एचपीएमसी आठ तरह के फलों से वाइन तैयार करता है। अंगूर से रेड वाइन तैयार की जाती है।  सेब से एप्पल वाइन, आम, कीवी, स्ट्रॉबेरी, बुरांस के फूल और संतरे व प्लम से भी वाइन तैयार की जाती है। सबसे ज्यादा मांग रेड वाइन, एपल वाइन और ऑरेंज वाइन की रहती है। सबसे ज्यादा महंगी रेड वाइन 600 रुपये प्रति बोतल, ऑरेंज वाइन 550 रुपये, एपल वाइन 370 रुपये में बेची जाती है।
विज्ञापन


पचास की जगह अब दो लाख लीटर के हिसाब से वाइन का उत्पादन किया जाएगा। पराला में नया प्लांट लगाया गया है। टेस्टिंग चल रही है। सेब सीजन खत्म होने के बाद नए प्लांट में वाइन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा- सुदेश कुमार मोक्टा, प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें