शिमला। जिले में एचआईवी-एड्स की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने में रेड रिबन क्लब अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों में गठित रेड रिबन क्लब के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के बाद अब यह सदस्य स्कूल-कॉलेजों के साथ आम लोगों को भी एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 56 महाविद्यालयों और स्कूलों के 224 रेड रिबन क्लब सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी-एड्स, यौन संचारित संक्रमणों, स्वैच्छिक रक्तदान तथा नशा निवारण के संबंध में जागरूकता पैदा करना है। संवाद