फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेडक्रॉस ने सिखाए प्रोफेशनल बनने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौड़ा मैदान में यूथ रेडक्रॉस इकाई ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस एवं विद्यार्थी से प्रोफेशनल विषय पर किया गया। आईटीआई चौड़ा मैदान के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवक बिंदु जोशी ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के उद्देश्यों और मानवीय मूल्यों की जानकारी दी। इसमें समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने पर जोर दिया गया। राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के समन्वयक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, स्वयंसेवक बिंदु जोशी और यूथ रेडक्रॉस इकाई के तारा देव शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर ने सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें