शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के रसायन विज्ञान विभाग में एएनआरएफ-पीएआईआर ड्रीम्स शोध परियोजना के लिए दो परियोजना प्रशासनिक कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 22 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. रमेश सी. ठाकुर हैं। नियुक्तियां परियोजना अवधि तक ही रहेंगी और नियमित नियुक्ति का अधिकार नहीं देंगी। पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी, बीटेक, बीई या संबंधित विषय के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एमएस ऑफिस, डाटा एंट्री और बुनियादी डाटा प्रबंधन में दक्षता जरूरी है। शैक्षणिक या शोध संस्थान में प्रशासनिक अनुभव, खरीद संबंधी दस्तावेज तैयार करने और लेखा रिकॉर्ड संभालने का अनुभव जरूरी है। संवाद