फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनेस्थीसिया विभाग शिफ्ट करने पर करें पुनर्विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी से रेडियोलॉजी और एनेस्थीसिया विभागों के 36 चिकित्सकों को चमियाना शिफ्ट किए जाने की चल रही तैयारी से इन दोनों विभागों के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों विभागों के चिकित्सकों ने शनिवार को डीएमई को मांगपत्र सौंपकर एक साथ चिकित्सकों का तबादला किए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें चमियाना भेजे जाने से आईजीएमसी के एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में चिकित्सकों की कमी हो जाएगी। इससे आईजीएमसी की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एमडी की पीजी सीटों की मान्यता पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दोनों विभागों के चिकित्सकों ने आईजीएमसी और चमियाना के चिकित्सकों को एकीकृत करने, रिक्त पदों को भरने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पद स्वीकृत करने की मांग भी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें