फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ: किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बनेंगी तीन सड़कें, 524 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 08 Sep 2025 12:48 PM IST
Krishan Singh रतन लाल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण किए जाने से सैनिकों के साथ ही आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बनेंगी तीन सड़कें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 524 करोड़ रुपये से 68.17 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण किए जाने से सैनिकों के साथ ही आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इसमें छितकुल पंचायत के अंतर्गत खाना दूमती से लेकर निथल थाच तक 11.74 किलोमीटर सड़क पर 46 करोड़ रुपये, पूह खंड के तहत नमज्ञा से लुकमा वन तक 31.43 किलोमीटर पर 280 करोड़ और डूबलिंग से ऋषि डोगरी तक 25 किलोमीटर सड़क पर 198 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि निजी कंपनी के माध्यम से ग्लोबल टेंडर किया गया था, जिसकी निविदाएं प्राप्त हुईं। उन्हें ही सड़क निर्माण का काम दिया गया है। सड़कों का काम अलग-अलग ठेकेदारों को अवॉर्ड किया गया है। इन सड़कों का काम 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द इन तीनों सड़कों का काम पूरा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें