फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल मिली आरडीजी, तब क्यों नहीं दिए लाभ : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र भोटका, सक्षम गुड़िया बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, राजेंद्र सिंह झिन्ना, शशांक अत्री ने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि राजस्व वित्तीय घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने पर सीएम बौखला गए हैं और लोगों को दी जा रही सुविधाओं को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। पूछा कि बीते तीन वर्षों से केंद्र से लगातार आरडीजी मिल रही थी तो कर्मचारियों और पेंशनरों के छठे वेतन आयोग के एरियर तथा मेडिकल बिलों का भुगतान क्यों नहीं किया गया। आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव को टालने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दस झूठी गारंटियां दी गईं जोकि तीन साल पूरे होने पर भी पूरी नहीं हुई। महिलाओं को 1500 देने के नाम से ठगा गया। काफी संख्या में शिक्षण संस्थान और विभिन्न विभागों के कार्यालय बंद कर दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें