शिमला। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर गदर फ्रंट ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात का समय मांगा है। फ्रंट के प्रदेश संयोजक रवि कुमार ने प्रियंका गांधी के नाम खुला पत्र जारी कर उनसे हिमाचल प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अवसर देने की अपील की है। रवि कुमार ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है। ऐसे में सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुलाकात का उद्देश्य किसी व्यक्तिगत लाभ या राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों की समस्याओं को सामने रखना है। संवाद