फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृष्णा नगर में बेघर परिवारों को बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मैत्री संस्था की ओर से शनिवार को कृष्णा नगर में आपदा से बेघर हुए परिवारों को राशन बांटा गया। इसके लिए नगर निगम उपमहापौर उमा कौशल ने विशेष रूप से अनुरोध किया था। संस्था की ओर से दिए राशन किट में आटा, चावल, दालें, सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, नमक, चीनी, चाय पत्ती, मसाले, पाउडर दूध, साबुन, बिस्कुट, सूखा नाश्ता और बरैड सहित दैनिक जीवन की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल की गईं थीं। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल मैत्री संस्था सदैव संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहीं। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष अनिता सूद, निशी सूद और तृप्ता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें