शिमला। कालीबाड़ी हॉल में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रुमित सिंह ठाकुर समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी हिमाचल की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद