फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी शिक्षक होगा बर्खास्त और स्टाफ बदलेगा, शिक्षा निदेशालय ने लिया कड़ा संज्ञान

Tue, 25 Jun 2019 09:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

अंब उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। पूरा स्कूल स्टाफ भी बदलेगा। स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस का जवाब आने के बाद प्रिंसिपल का तबादला होगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने दो महिला चपरासियों को तत्काल ट्रांसफर कर दिया है। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि बुधवार से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और इस दौरान स्कूल में सिर्फ चपरासी ही आते हैं।

ग्रामीणों के साथ तनाव को देखते हुए विभाग ने छुट्टियां शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को इन्हें ट्रांसफर कर दिया है। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा और कार्यकारी उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता से शिक्षक ने मारपीट की

मंगलवार को शिक्षा विभाग की एक टीम ने पीड़ित छात्रा और स्टाफ के बयान भी लिए। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने कहा कि घटना के बाद उसने सारी जानकारी स्टाफ को दी, लेकिन उसे किसी ने नहीं सुना। जिसके बाद उसने अभिभावकों को बताया।

अभिभावकों ने ग्रामीणों सहित इस मामले को उठाया। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल स्टाफ को जानकारी के बाद इस मामले को दबाने की कोशिश की गई।

स्कूल वॉश रूम में दुष्कर्म के बाद पीड़िता से शिक्षक ने मारपीट की और धमकाया भी। हालांकि स्टाफ ने कहा कि लड़की की हालत देखकर उन्होंने उससे पूछा, लेकिन लड़की ने कुछ नहीं बताया।

पंचायत घर में हुई बैठक में सभी स्टाफ सदस्यों सेे शिक्षा विभाग ने पूछताछ की और उनके ब्यान भी लिए। स्कूल छात्राओं से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने बात भी की और उनसे समस्याएं जानी। विद्यार्थियों ने कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें