शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला के हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के रेंजर्स ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंजन घर के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान रेंजर्स ने बच्चों को घर का बना खाना, कस्टर्ड और हस्तनिर्मित खिलौने बांटे। उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। रेंजर्स ने बच्चों के साथ समय बिताया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनमें आपसी प्रेम व सहयोग की भावना बढ़ाना था। कार्यक्रम में स्काउट्स एंड गाइड्स के सेवा, सहयोग और दूसरों की देखभाल के मूल्यों को भी प्रदर्शित किया गया। संवाद