शिमला। सिरमौर छात्र संगठन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता के बुधवार को आयोजित समापन समारोह में भरत भूषण मोहिल ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एनएसयूआई की विवि इकाई के पूर्व अध्यक्ष रजत भारद्वाज कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहे। सिरमौर छात्र संगठन के अध्यक्ष रणदीप ठाकुर ने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राणा किंग स्टार कोटी उतरोऊ विजेता रहा जबकि 9 एक्सएम टीम उपविजेता रही। फेयर प्ले अवॉर्ड डेवलीश इलेवन और प्लेयर ऑफ दी सीरीज पुरस्कार कुलदीप ने जीता। इसके अलावा सैंडी शर्मा को बेस्ट कीपर और अजय तोमर को बेस्ट बॉलर, कुलदीप राणा को बेस्ट फिल्डर, चेतन राणा को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया। ब्यूरो