फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज के हरीनगर में भी हो रहा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बालूगंज स्थित हरीनगर में रामा कला केंद्र हरीनगर द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार रात सीता स्वयंवर प्रसंग का मंचन किया गया। प्रसंग में मिथिला नरेश जनक की प्रतिज्ञा को दर्शाया गया। उन्होंने घोषणा की थी कि जो भी भगवान शिव का धनुष तोड़ेगा, उसी से सीता का विवाह होगा। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान राम ने धनुष उठाया और उसे तोड़ दिया। इसके बाद सीता ने राम के गले में वरमाला पहनाई। इस दौरान श्रीराम का पात्र शुभम ने, लक्ष्मण का राहुल ने, हनुमान का दिक्षु ने, सीता का हिमेश ने, रावण का सन्नी ने, मेघनाद का पात्र मनवीर, बाली का पात्र चंद्र ने, अंगद का पात्र पंकज और दशरथ का पात्र अनिल मेहता निभा रहे हैं। केंद्र के प्रधान अनिल मेहता ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें