जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चियोग में मंगलवार को तीन सालों के लिए नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें रमेश वर्मा एसएमसी अध्यक्ष नियुक्त किए। इनके अलावा 20 अन्य गैर सरकारी और शिक्षक वर्ग से सदस्य चुने गए। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष योगेश चंदेल ने विकास कार्य तथा आय-व्यय का विवरण समिति के समक्ष पेश किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने अभिभावकों के समक्ष छात्र हितैषी आयोजनों की रिपोर्ट रखी है। संवाद