शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। कार्यकारिणी में गोपाल राम, बद्रीदत्त, गुरुराम बंसल और हुक्मी राम को उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा रमेश कुमार और ईश्वर दास को महामंत्री, कुलदीप को कोषाध्यक्ष, दिलाराम, कर्मचंद, चमन, दीपराम और राजकुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मीना देवी, भागचंद, पुष्पा, मोनिका, मोहन लाल, सीताराम, अनिल कुमार, कुसुम और ज्योति को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया है। उन्होंने प्रत्याशी रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश मानक, जिला अध्यक्ष पूर्णमल का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो