फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रामकृष्ण बने चायल-कोटी कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें रामकृष्ण शर्मा को अध्यक्ष, मदन सिंह को उपाध्यक्ष और प्रो. देवेंद्र सिंह को सचिव चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने बैठक की अध्यक्षता की। नई कार्यकारिणी में रोशनी देवी को उपसचिव, डॉ. अनुपम वर्मा कोषाध्यक्ष और भगत राम को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया। सलाहकार समिति में अजय शर्मा, यशपाल, दीपराम, प्रतिभा और दीक्षा को शामिल किया है। बैठक में प्रो. देवेंद्र सिंह ने पिछले सत्र में पीटीए के सहयोग से किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही नए सत्र में पीटीए के सहयोग से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। कॉलेज में 28 और 29 सितंबर को होने वाली जूडो प्रतियोगिता को लेकर अभिभावकों ने उत्साह जताया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही। बैठक में कॉलेज के शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें