शिमला। शहर के वार्ड नंबर 14 राम बाजार में वीरवार को वार्ड की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से राम बाजार वार्ड का विकास करने के लिए आपसी सहयोग की बात कही गई। कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी और आपसी एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में शिमला शहर के पूर्व नेता संजय सूद, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, वार्ड प्रभारी पुनिता, वार्ड संयोजक दीपक श्रीधर, तरुण राणा, सुनील शर्मा, मंजू सूद, सीमा सूद, कमलेश राणा, सरोज गोयल, दीपक, सलीम, राघव, सुनंदा करोल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद