फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआईवी जागरूकता के लिए निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय में वीरवार को एचआईवी-एड्स की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इसका आयोजन रेड रिबन क्लब ने किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को एचआईवी-एड्स से जुड़ी सही जानकारी देना था। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई। इसमें रेड रिबन क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने एचआईवी संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। समय पर जांच और उपचार के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया गया। रेड रिबन क्लब सदस्यों ने स्वस्थ और भेदभाव-मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें