शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने बैनर हाथों में लेकर जुब्बड़हट्टी बाजार तक लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक भी इकट्ठा किया। शिक्षक राम लाल और शिक्षिका लीला शर्मा की अगुवाई में यह रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।