फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के खिलाफ आठ मार्च को निकलेगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति शिमला इकाई की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीयानंद शर्मा ने की। समिति की जिला सचिव सुमित्रा चंदेल ने बताया कि नशे को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को शहर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस दौरान बाजारों में दवा विक्रेताओं, व्यापार मंडल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से नशे को रोकने के लिए सहयोग करने की बात कही। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन सप्लाई चेन को तोड़ने का प्रयास किया जाए। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि सरकार को नशे के खात्मे के लिए एक समग्र और कारगर नीति बनानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें