फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: मनाली की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ने देवदार के पेड़ को बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 04:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

मनाली के बुरूआ की रहने वाली बेटी कल्पना ठाकुर ने भी हर साल की तरह अलेउ बिहाल में 16 साल के देवदार के पेड़ को राखी बांधी है। 
विज्ञापन
मनाली की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ने देवदार के पेड़ को बांधी राखी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन जिला कुल्लू में धूमधाम से मनाया गया। वहीं मनाली के बुरूआ की रहने वाली बेटी कल्पना ठाकुर ने भी हर साल की तरह अलेउ बिहाल में 16 साल के देवदार के पेड़ को राखी बांधी है। कल्पना की ओर से इस पेड़ को लगाया गया था। तब से वह इस पेड़ को अपना भाई मानकर राखी भी बांधती है। सोमवार दोपहर बाद राखी बांधने के तय समय के बाद कल्पना ठाकुर अपने पर्यावरणविद्ध पिता किशन ठाकुर व शरीम अंसारी के साथ अलेउ बिहाल पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद देवदार के पेड़ को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने इसी जगह पर रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण भी किया और 10 देवदार के पेड़ लगाए। मूलरूप से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की रहने वाली पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें