फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस शहर में आशियाना बनाना चाहती हैं राखी, खोले दिल के राज

Wed, 08 May 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh रतन कटोच, अमर उजाला, मनाली/कोकसर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अभिनेत्री राखी सावंत फिल्म् की शूटिंग के लिए हिमाचल में हैं। उन्होंने कहा कि वे कुल्लू-मनाली में आशियाना बनाना चाहती हैं। यहां की वादियों के बारे में कलाकारों से सुना था। अब देख भी लिया। यह स्वर्ग से कम नहीं है। अगर किस्मत ने चाहा तो यहां घर बनाएंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं भी एक हिमाचली बनकर यहां के जीवन का अनुभव लेना चाहती हूं। मनाली का रोहतांग दर्रा दुनिया के लिए किसी अचंभे से कम नहीं है। रोहतांग गर्मियों में भी सैलानियों को माइनस तापमान का अहसास दिलाता है।

विज्ञापन

हिमाचल में शूटिंग की प्रक्रिया सरल हो

राखी ने कहा कि उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इसके चलते मनाली की वादियों में आई हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी पंडित और कश्मीरी मुसलमान लड़की की प्यार की कहानी है। 

भारत हमेशा शांति का दूत रहा है। उन्होंने हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल में शूटिंग की प्रक्रिया सरल हो ताकि यहां पर आसानी से शूटिंग हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत सी फिल्म यूनिट मनाली और कुल्लू में शूटिंग करना चाहती हैं लेकिन सरकार की औपचारिकताएं आड़े आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें