फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं के साथ ठुमके लगाएंगी राखी सावंत, 'धारा 370' की चल रही तैयारी

Mon, 06 May 2019 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत आज कुल्लू-मनाली आ रही हैं। वह फिल्म धारा-370 के एक गाने की शूटिंग के लिए आएंगी और स्थानीय युवाओं के साथ ठुमके लगाएंगी। बताया जा रहा है कि राखी सावंत करीब एक हफ्ते तक शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। 

विज्ञापन


ऊझी घाटी की वादियों में चल रही शूटिंग के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार मनाली पहुंच रहे हैं। बीते दिन भी धरोहर गांव नग्गर के आसपास सीन फिल्माए गए। दिन भर लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज गूंजती रही। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद पर बन रही धारा 370 फिल्म का निर्देशन राकेश सावंत कर रहे हैं।

अभिनेता मनोज जोशी अहम भूमिका रहे हैं। उनके साथ हितेन तेजवानी, देव गिल, अंजली पांडे, पंकज धीर, जरीना बहाव तथा राज जुत्शी ने भी अपने शॉट दिए हैं। स्थानीय कोऑर्डिनेटर रमेश रजनू ने कहा कि राखी सावंत आज  मनाली पहुंचेंगी।
विज्ञापन


कहा कि राखी एक गाने की शूटिंग के लिए आएंगी। उनके साथ स्थानीय युवा भी डांस करेंगे। उधर, कुल्लू-मनाली में बॉलीवुड की एंट्री से घाटी के पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि घाटी की वादियों में फिल्म की शूटिंग से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें