राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में रसायन और उर्वरक मंत्री से पूछा कि क्या सरकार अग्रणी रसायन विनिर्माण कंपनियों के उद्भव को बढ़ावा देने, पेट्रोरसायनों के विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य नीतियां अपना रही है। प्रदेश में घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने, निर्यात बाजारों का विस्तार करने और रोजगार सृजन के लिए सरकार की पहल और कार्यनीति क्या है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी संस्थान (सिपेट), कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीएस) बद्दी हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के पेट्रोरसायन और प्लास्टिक उद्योगों को तकनीकी सहायता सेवाएं प्रदान कर रहा है। केंद्र नियमित रूप से दीर्घकालिक डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम भी करवा रहा है, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में आवश्यक कुशल जनशक्ति का एक पूल तैयार करना है।