फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राणा ने सोशल मीडिया पर उठाई युवाओं की आवाज , सरकार को याद दिलाए चुनावी वादे, सुधीर ने किया कमेंट

Wed, 21 Feb 2024 01:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

सार

 राणा ने बुधवार अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के जरिये सरकार को चुनाव में किए वायदों को याद दिलाया । 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बार फिर सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज को बुलंद किया है। राणा ने बुधवार अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के जरिये सरकार को चुनाव में किए वायदों को याद दिलाया । उन्होंने लिखा- राजधर्म तो निभाना होगा, युवाओं को आगे लाना होगा, किए थे वादे जो जनता से अपनी उस जनता का कर्ज चुकाना होगा। इस पोस्ट पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में तुलसीदासजी के एक दोहे को लिखा। तुलसीदासजी के इस दोहे का भावार्थ है कि मुखिया मुख के समान होना चाहिए, जो खाने-पीने को तो एक (अकेला) है, परंतु विवेकपूर्वक होकर सब अंगों का पालन-पोषण करता है। गौरतलब है कि राजेंद्र राणा व सुधीर शर्मा की सरकार से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में में 9 फरवरी से भर्ती के परिणाम को घोषित किए जाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 817 और ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी। इस दौरान इन दोनों विधायकों ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनकी मांग को सुनने के बाद विधानसभा सदन में उनकी इस मांग को उठाने का भरोसा दिया। राणा करूणामूलक नौकरियों का मामला भी सदन में उठा चुके हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें