फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: बिंदल बोले- केंद्र प्रायोजित योजनाओं में अपने हिस्से की राशि नहीं दे रही प्रदेश कांग्रेस सरकार

Wed, 16 Oct 2024 01:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है। यह आरोप नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लगाए। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है। यह आरोप नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल लाइनों के कार्य जारी हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत तथा हिमाचल सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत राशि जानी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को पत्र जारी हुआ है, बावजूद इसके राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं दे रही है। इसके चलते रेलवे लाइनों का कार्य अधर में लटका है। ऐसे में हिमाचल में लोगों को आने वाले समय में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें