शिमला। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारकोटी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समारोह में यूको बैंक की शाखा प्रबंधक अंचल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रीतू शर्मा और जगदीश प्रकाश ने किया। सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करना रहा। प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। संवाद