फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ई-कचरे के निपटान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में गुलमोहर ईको क्लब की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के उचित निपटान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और अंतर-सदन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ई-कचरे से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और इसके सुरक्षित निपटान के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं स्नेहा, सेजल, रुचिका और समीक्षा ने भी इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने बताया कि खराब एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पुराने मोबाइल फोन, चार्जर और बैटरियों को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए। इनमें मौजूद इलेक्ट्रॉनिक घटक और हानिकारक पदार्थ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने विजेता सदन और सभी वक्ताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें