शिमला। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में रोटरी क्लब शिमला ने सोमवार को एचपीवी जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस अभियान का मकसद छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्राओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीडीयू अस्पताल के डॉ. विनीत और कमला नेहरू अस्पताल की डॉ. विशाखा ने विशेषज्ञ के तौर पर शिरकत की। उन्होंने एचपीवी संक्रमण से बचाव, समय पर टीकाकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी दी। अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एचपीवी टीकाकरण हेतु सहमति पत्र भी वितरित किए। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि किशोरियों और अभिभावकों में सर्वाइकल कैंसर के प्रति सही जानकारी और जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। संवाद