फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टूटीकंडी में रेन शेल्टर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के टूटीकंडी वार्ड में बना रेन शेल्टर शुक्रवार को नगर निगम ने लोगों को समर्पित कर दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने दोपहर तीन बजे इसका उद्घाटन किया है। इस दौरान उप महापौर उमा कौशल भी यहां मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग के अनुरूप इस रेन शेल्टर का निर्माण किया गया है। इस पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए हैं। सैकड़ों लोग रोजाना यहां से दफ्तर के लिए जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी बसों के इंतजार में यहां पर खड़े रहते हैं। महापौर ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर टूटीकंडी वार्ड से पूर्व पार्षद आनंद कौशल, लोअर ढली वार्ड से पार्षद विशाखा मोदी और एक्सइएन राजेश ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें