फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर : कांगड़ा में दो की मौत, जम्मू में चेतावनी जारी, लाहौल में बादल फटा

Thu, 28 Jul 2022 11:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जम्मू

सार

जिला कांगड़ा में खड्ड में बहने व बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात 15 घंटे बाधित रहा।
विज्ञापन
बारिश से सड़कें ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भारी बारिश के बीच बुधवार को लाहौल स्पीति जिले के तोजिंग (रांगवे) और दरेड़ नाले में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं, जिला कांगड़ा में खड्ड में बहने व बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात 15 घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन


बादल फटने से लाहौल के दरेड़ और तोजिंग नाले में आई बाढ़ से एक पुलिया, दो बाइक सहित 70 मीटर सड़क बह गई। तांदी-उदयपुर-संसारीनाला सड़क यातायात के लिए ठप हो गई। तोजिंग नाले को पार करते समय युवक की बाइक बह गई है। युवक ने बाइक को छोड़ भाग कर अपनी जान बचाई। बाढ़ आने से तोजिंग नाले के आरपार 30 वाहन फंस गए हैं। 

उधर, उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाले में बाढ़ से एक पुलिया सहित करीब 70 मीटर सड़क बह गई। तांदी-उदयुपर-संसारीनाला मार्ग तोजिंग तथा दरेड़ नाला में बाढ़ आने से बंद हो गए हैं। 
विज्ञापन


रामबन में भूस्खलन से हाईवे दस घंटे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के बीच कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में बादल फटने से चकवाली तुलैल नाले में उफान आ गया। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से हाई स्पीड डीजल से भरा टैंकर पलट गया। बारिश से रामबन जिले के मेहाड़ और कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दस घंटे बंद रहा। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें