फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा के राहुल और राकेश ने फतह की रामजक पीक

विज्ञापन
विज्ञापन
6318 मीटर ऊंची है रामजक चोटी
विज्ञापन

11 घंटे 38 मिनट में पूरी की दोनों ने ट्रेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। जुन्गा निवासी पर्वतारोही राहुल ठाकुर उर्फ रिकी माउंटेनियर ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज की है।
राहुल ठाकुर और राकेश नेगी ने 6318 मीटर ऊंची रामजक पीक का शिखरारोहण 11 घंटे 38 मिनट में पूरा किया। दोनों ने सड़क से शिखर तक पहुंचने और वापस सड़क तक लौटने की पूरी दूरी तय की। टीम 24 सितंबर को लेह से शिंकुला क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। गोंगबो रंजन क्षेत्र में रात्रि विश्राम के बाद 25 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे समिट कैंप की ओर चढ़ाई शुरू की गई। मौसम साफ रहने और बर्फ की स्थिति अनुकूल होने के चलते दोनों पर्वतारोहियों ने निर्धारित योजना से पहले ही शिखर की ओर बढ़ने का फैसला लिया। राहुल ठाकुर और राकेश नेगी दोपहर करीब 3:40 बजे रामजक पीक के शिखर पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने वापसी शुरू की और शाम करीब 6:30 बजे सड़क पर पहुंच गए। इस तरह शिखर तक पहुंचने और वापस लौटने में कुल 11 घंटे 38 मिनट लगे। जुन्गा के राहुल ठाकुर के नाम अब 41 से अधिक 6000 मीटर ऊंची हिमालयी चोटियों के सफल शिखरारोहण का अनुभव है। वह अब तक 200 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। राहुल का लक्ष्य भारतीय हिमालय की 50 अलग-अलग 6000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर पहुंचना है। उनके 50 पीक्स प्रोजेक्ट’ के तहत अब करीब नौ चोटियां शेष हैं। रामजक पीक शिंकुला क्षेत्र में स्थित है। इस अभियान में राहुल ठाकुर और राकेश नेगी शामिल रहे। रामजक पीक का शिखरारोहण 25 सितंबर को किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें